MP Weather: ग्वालियर में 2 इंच से ज्यादा बारिश, फिर तिघरा डैम के सभी गेट खुले, अभी टला नहीं बाढ़ का खतरा

MP Weather: ग्वालियर में 2 इंच से ज्यादा बारिश, फिर तिघरा डैम के सभी गेट खुले, अभी टला नहीं बाढ़ का खतरा


Live now

Last Updated:

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा. मौसम विभाग ने आज भी 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मंगलवार को भी हल्के से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा. इस दौरान राजधानी भोपाल सहित सीधी, खरगोन, ग्वालियर, उमरिया, शाजापुर और रायसेन में बारिश दर्ज की गई. ग्वालियर में सबसे ज्यादा करीब 2 इंच बारिश हुई. इस दौरान फिर से तिघरा डैम के सभी 7 गेट खोल दिए गए. यहां से लगभग 8 से 10 हजार क्यूसेक पानी निकाला गया. साथ ही निचले इलाकों में बसे गांवों को सतर्क किया गया. हालांकि, कई जिलों में सुबह से मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप खिली रही.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक सीजन की करीब 50% बारिश हो चुकी है. इस दौरान कई जिलों में जरूरत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, मेहड़वानी (डिंडोरी) में 54.4 मिमी, पनागर (जबलपुर) में 53.6 मिमी, मंडला में 49.7 मिमी, बरघट (सिवनी) में 43.1 मिमी और मझौली (सीधी) में 43 मिमी बारिश हुई.

homemadhya-pradesh

ग्वालियर में 2 इंच से ज्यादा बारिश, तिघरा डैम के सभी गेट खुले, टला नहीं खतरा



Source link