अंडरवॉल या पाइप! क्या घर की वायरिंग को लेकर क्या आप भी हैं कन्फ्यूज? इलेक्ट्रीशियन से जानें सही सलाह

अंडरवॉल या पाइप! क्या घर की वायरिंग को लेकर क्या आप भी हैं कन्फ्यूज? इलेक्ट्रीशियन से जानें सही सलाह


Last Updated:

Home Tips: घर बनाते समय अंडरवॉल वायरिंग या पाइप वायरिंग को लेकर अक्सर कंफ्यूजन होता है. अंडरवॉल वायरिंग घर को सुंदर बनाती है, जबकि पाइप वायरिंग सेफ्टी के लिए बेहतर मानी जाती है.

हाइलाइट्स

  • अंडरवॉल वायरिंग के क्या फायदे होते हैं
  • पाइपवायरिंग के क्या फायदे होते हैं
  • सुंदरता बनाम सेफ्टी का चुनाव
जबलपुर. घर बनाने के दौरान आप अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि घरों में अंडरवॉल वायरिंग कराएं या फिर पाइप वायरिंग. अंडरवॉल वायरिंग मतलब दीवार के अंदर से, यह काम दीवारों में प्लास्टर के पहले किया जाता है, जबकि पाइप वायरिंग, प्लास्टर के बाद की जाती हैं. ऐसे में सेफ्टी के नजरिए से हर कोई कंफ्यूज हो जाता है…

चलिए हम आपको बताते हैं आखिर घरों में वायरिंग कैसे करानी चाहिए. घरों की वायरिंग आपके विवेक के ऊपर निर्भर करती है, क्योंकि कुछ लोग सेफ्टी के नजरिए से वायरिंग कराते हैं, जबकि कुछ लोग सुंदरता देखते हैं. ऐसे में यह काम आप पर निर्भर करता है, हालांकि पाइप वायरिंग कराने में खर्चा थोड़ा ज्यादा ही आता है. यदि अच्छे धातु के मटेरियल के पाइप का इस्तेमाल किया जाए.

इस तरह समझे दोनों वायरिंग में अंतर
अंडरवॉल वायरिंग करने से घर काफी सुंदर दिखता है, दीवारों में कहीं भी पाइप नजर नहीं आते. लेकिन कभी वायरिंग शॉर्ट होने से लेकर कई परेशानियां आती है. जिसके चलते इलेक्ट्रीशियन परेशान भी होते हैं और प्लास्टर उखाड़ने तक की नौबत आ जाती है. जिसमें कस्टमर के लिए दो ऑप्शन होते हैं, घर की सुंदरता या फिर भविष्य की मरम्मत. हालांकि वायरिंग शॉर्ट होने जैसी गुंजाइश कम ही होती है, क्योंकि इलेक्ट्रीशियन सभी प्वाइंटों को भविष्य के अनुसार ही बनाते हैं.

उद्योगों में होता है ओपन वायर का इस्तेमाल 
अक्सर देखा जाता है पाइप वायरिंग का इस्तेमाल उद्योगों में किया जाता है क्योंकि उद्योगों में संभावना बनी रहती है शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं की. जिसके कारण उद्योगों में अक्सर ओपन वायरिंग ही देखने को मिलती है. हालांकि ओपन वायरिंग में पाइप काफी महंगा आता है क्योंकि यह अच्छी धातु का बना होता है. काफी महंगा होता है बल्कि अंडरवॉल वायरिंग के दौरान अक्सर प्लास्टिक के पाइप का इस्तेमाल किया जाता है, जो काफी सस्ता होता है.

इलेक्ट्रीशियन की अंत में यही होती है सलाह 
इलेक्ट्रीशियन राजेंद्र बछले बताते हैं घरों में अंडरग्राउंड यानी अंडरवॉल वायरिंग ही करानी चाहिए. इसमें घर में भी सुंदरता दिखाई देती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस वायर का उपयोग किया जा रहा है. वह वायर अच्छी क्वालिटी का हो. इसके अलावा पाइप भी अच्छी क्वालिटी की होने चाहिए, जिसमें किसी भी प्रकार टूट-फूट की संभावना न हो. वही अच्छे इलेक्ट्रीशियन से कार्य करवाकर जगह-जगह पर फ्यूज और जंकशन बॉक्स भी लगाना चाहिए. जिसमें भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं से निजात मिल सकें.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homelifestyle

अंडरवॉल या पाइप! क्या घर की वायरिंग को लेकर क्या आप भी हैं कन्फ्यूज?



Source link