इस बार की बारिश…: 10 साल में जुलाई के शुरुआती 15 दिन सबसे ज्यादा सूखे रहे, तापमान सबसे कम – Indore News

इस बार की बारिश…:  10 साल में जुलाई के शुरुआती 15 दिन सबसे ज्यादा सूखे रहे, तापमान सबसे कम – Indore News


सूखा बीत रहा जुलाई का एक-एक दिन चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 10 सालों के मुकाबले जुलाई के शुरुआती 15 दिन इस बार सबसे ज्यादा सूखे रहे। पिछले 15 दिनों में केवल 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। स्थिति यह है कि सड़कों पर धूल उड़ रही है, गर्मी भी महसूस हो रही है।

.

विडंबना यह है कि एयरपोर्ट क्षेत्र सूखा रहा, इस कारण यहां बारिश दर्ज ही नहीं हो पाई। वहीं एक रोचक तथ्य यह भी है कि पिछले दशक में जुलाई में सबसे कम अधिकतम तापमान भी इसी जुलाई में दर्ज हुआ है। शुरुआती दिनों में ठंड भी महसूस हो रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। वहीं मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो औसत से 1 डिग्री ज्यादा रहा।

मालवा क्षेत्र में नहीं छा रहा बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम सक्रिय है, लेकिन यह मालवा तक पूरी तरह से नहीं छा रहा है। यही वजह है कि बुधवार को प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई, लेकिन इंदौर में टुकड़ों में शहर भीगता रहा। हालांकि अभी जो सिस्टम एक्टिव है, वह भी उत्तरप्रदेश में शिफ्ट हो जाएगा। प्रदेशभर में बारिश कमजोर हो जाएगी।



Source link