कटनी में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी: बोलेरो पिकअप से 4 लाख की शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार – Katni News

कटनी में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी:  बोलेरो पिकअप से 4 लाख की शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार – Katni News


कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो पिकअप से 4 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने वाहन में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीय के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर कुठला थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस अब जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसका गंतव्य कहां था। पकड़ी गई शराब और वाहन को थाने में रखा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।



Source link