जितेश शर्मा को चौकीदार ने लॉर्ड्स में घुसने नहीं दिया? वायरल वीडियो की सच्चाई

जितेश शर्मा को चौकीदार ने लॉर्ड्स में घुसने नहीं दिया? वायरल वीडियो की सच्चाई


Last Updated:

IND vs ENG Lords Test: भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा को लॉर्ड्स में एंट्री नहीं मिलने की अफवाह पर दिनेश कार्तिक ने चुप्पी तोड़ते हुए सारी सच्चाई बयां की है. उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर दिखने वाली हर चीज सही नहीं ह…और पढ़ें

दिनेश कार्तिक और जितेश शर्मा

हाइलाइट्स

  • लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जितेश शर्मा का वीडियो वायरल
  • वीडियो के मुताबिक जितेश को गार्ड ने स्टेडियम में घुसने नहीं दिया
  • दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर घटना की सच्चाई सामने रखी
लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में दावा किया गया कि भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा को मैदान में एंट्री नहीं दी गई. सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें पहचाना ही नहीं. वायरल वीडियो के अनुसार जितेश अपनी पहचान बताते रहे, लेकिन गार्ड्स ने उनकी एक नहीं सुनी.

वीडियो में आगे पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी नजर आते हैं, जो फोन पर किसी से बात कर रहे थे. कहा गया कि जितेश ने कार्तिक को आवाज भी लगाई, लेकिन वह सुन नहीं सके. अंत में, जितेश ने दिनेश को कॉल किया और फिर जाकर उन्हें एंट्री मिली.



Source link