धोनी की कुंडली में है पंच महापुरुष राजयोग, इसकी बदौलत हैं इतने धनवान-लोकप्रिय

धोनी की कुंडली में है पंच महापुरुष राजयोग, इसकी बदौलत हैं इतने धनवान-लोकप्रिय


Last Updated:

Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी की सफलता का राज पंच महापुरुष राजयोग है, जो उन्हें लोकप्रियता, पैसा और शोहरत दिलाता है. ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार धोनी की कुंडली में बृहस्पति, चंद्रमा…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • धोनी की सफलता का राज पंच महापुरुष राजयोग है.
  • धोनी की कुंडली में बृहस्पति, चंद्रमा, शनि और राहु का योगदान है.
  • धोनी की कुंडली में कई राजयोग बने हुए हैं.
रांची: महेंद्र सिंह धोनी को आपने मैदान में चौके-छक्के लगाते जरूर देखा होगा और उनकी उपलब्धियां किसी भी क्रिकेटर के लिए एक सपना हो सकती हैं. उनकी मेहनत और कुंडली में बने कुछ योगों ने उन्हें आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में जगह दिलाई है.

धोनी की सफलता का राजयोग

रांची के ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि धोनी की कुंडली में पंच महापुरुष राजयोग हैं. यह योग किसी व्यक्ति को लोकप्रियता, पैसा, और शोहरत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. केवल मेहनत से यह संभव नहीं होता; किस्मत का साथ भी जरूरी होता है.

सुपरस्टार बनने का योग

ज्योतिष आचार्य के अनुसार धोनी की कुंडली के पहले भाव में बृहस्पति ग्रह उच्च के हैं, जो हंस राजयोग बना रहे हैं और इन्हें चेतना, सौभाग्य, धैर्य और अवेयरनेस प्रदान कर रहे हैं. इसी कारण धोनी हर परिस्थिति में शांत रहते हैं. बृहस्पति के साथ चंद्रमा भी है जो गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहा है, जिससे जीवन में सुख, सुविधा और धन मिलता है. इसके अलावा, धोनी की कुंडली के त्रिकोण में अधिकतर ग्रह बैठे हुए हैं जो अपने आप में राजयोग है. शनि भी उच्च के पहले भाव में ही हैं और मालवीय राजयोग बना रहे हैं. राहु लाभ स्थान पर शुक्र के साथ है, जिससे किस्मत का साथ मिलता है.

किस्मत का महत्त्व

ज्योतिष आचार्य का मानना है कि टैलेंट के साथ चार ग्रहों का साथ मिल जाए तो व्यक्ति की चमकते देर नहीं लगती. धोनी को बृहस्पति, शुक्र, राहु और शनि का भरपूर साथ मिला है, जो राजयोग का निर्माण कर रहे हैं और त्रिकोण में बैठे हुए हैं. यही कारण है कि उनकी उपलब्धियों की दुनिया कायल है.

homecricket

धोनी की कुंडली में है पंच महापुरुष राजयोग, इसकी बदौलत हैं इतने धनवान-लोकप्रिय



Source link