पन्ना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: नदी-नालों में उफान से गांवों से सड़क संपर्क टूटा, घरों में भरा पानी – Panna News

पन्ना में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:  नदी-नालों में उफान से गांवों से सड़क संपर्क टूटा, घरों में भरा पानी – Panna News


पन्ना जिले में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। पन्ना-पहाड़ीखेड़ा सड़क मार्ग पर भारी जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह बंद है।

.

दमचुआ गांव में स्थिति विकट है। यहां पानी लोगों के घरों में घुस गया है। घरेलू सामान भी पानी में भीग चुका है। हरसा नाले में अधिक पानी आने से मड़ला से सब्दुआ भापतपुर मार्ग बंद हो गया है।

बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह से लगातार जारी है। बडेरा गांव के पास मनी नाला खुलने से मार्ग बाधित है। बाबूपुर जमुंहाई और सिरस्वाहा बांध में अधिक जलभराव होने से लोगों ने गेट खोलने की मांग की है। बाघिन नदी का पानी भी आसपास के गांवों में प्रवेश कर गया है।

हनुमान मंदिर लगभग 40 फीट तक पानी से घिरा है। पन्ना-पहाड़ी फेकीरा मार्ग की पुलियों में भी पानी भर गया है। बृजपुर थाना पुलिस ने लोगों को इस मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी है। उपतहसीलदार शशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचकर लोगों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं।

हरसा बगौहा नाले में पानी आने से सब्दुआ, नहरी, भापतपुर, झिन्ना सहित कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पन्ना नगर में डायमंड चौराहा, गुल्लाईची मोहल्ला, पहाड़कोठी और पुरुषोत्तमपुर मोहल्ले में भी जलभराव की स्थिति है।



Source link