प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप का कल राजगढ़ दौरा: 50 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, मोहनपुरा डेम भी जाएंगे – rajgarh (MP) News

प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप का कल राजगढ़ दौरा:  50 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, मोहनपुरा डेम भी जाएंगे – rajgarh (MP) News



फोटो- मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप।

राजगढ़ के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप कल (18 जुलाई) जिले का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे राजगढ़ पहुंचेंगे। जिला पंचायत सभाकक्ष में 50 लाख रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

.

मंत्री काश्यप विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेंगे। इनमें जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग शामिल हैं।

दोपहर 2 बजे वे ग्राम गागोरनी के अंत्योदय प्रबोधन संस्थान जाएंगे। यहां “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मंत्री काश्यप दोपहर 2:30 बजे मोहनपुरा डेम पहुंचेंगे। वहां विकास योजनाओं की प्रदर्शनी देखेंगे। किसानों से संवाद के लिए आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों की समस्याएं सुनेंगे। वे शाम 4 बजे राजगढ़ से रवाना होंगे।



Source link