मांडू में ट्रेंड होंगे कांग्रेस के विधायक: पॉलिटिकल और टेक्निकल एक्सपर्ट से सीखेंगे सोशल मीडिया को कैसे बनाएं ब्रह्मास्त्र – Bhopal News

मांडू में ट्रेंड होंगे कांग्रेस के विधायक:  पॉलिटिकल और टेक्निकल एक्सपर्ट से सीखेंगे सोशल मीडिया को कैसे बनाएं ब्रह्मास्त्र – Bhopal News


मप्र में लगातार हार का मुंह देख रही कांग्रेस अब चुनाव के तीन साल पहले से अपने तैयारियों में जुट गई है। धार जिले के मांडू में कांग्रेस के विधायकों को दो दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी। अलग-अलग मामलों के एक्सपर्ट विधायकों को प्रशिक्षण देंगे। इस ट्रेनिंग कैम्

.

20 जुलाई को पहुंचेंगे विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की निगरानी में विधायकों की ट्रेनिंग होगी। विधायक 20 जुलाई को मांडू पहुंचेंगे और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 21 और जुलाई को लगभग 12 सत्रों में विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • दूसरा सत्र: ट्रेनिंग का उद्देश्य, महत्व, विषय परिचय विधि और प्रतिभागी विधायकों से अपेक्षाओं के बारे में बताया जाएगा। इस सत्र को मप्र कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र जोशी संबोधित करेंगे।
  • तीसरा सत्र: इस सत्र में कांग्रेस की विचारधारा, पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की भूमिका के बारे में बताया जाएगा। इस सत्र में स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर देश के विकास में स्थापित किए गए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक की चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन इस सत्र को संबोधित करेंगी।
  • चौथा सत्र: इस सत्र में भारतीय संविधान का महत्व और संविधान निर्माण में कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा होगी।
  • पांचवां सत्र: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी इस सत्र में संगठन के महत्व को बताएंगे। विधायकों को यह बताया जाएगा कि वर्तमान में संगठन की क्या स्थिति है और भविष्य के लिए संगठन का निर्माण और विस्तार किस तरह किया जाना है। संगठनात्मक कौशल और प्रक्रिया को भी विधायकों से साझा किया जाएगा। मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी चौधरी विधायकों के बीच रखेंगे।
  • छठवां सत्र: इस सत्र में राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के अभियान और उसके महत्व के बारे में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी संबोधित करेंगे। इस सत्र में पटवारी बताएंगे कि सामाजिक न्याय की अवधारणा पर राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को लेकर जिस तरह का मूवमेंट चलाया उस पर केन्द्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय किया। जातिगत जनगणना के इस मूवमेंट पर पार्टी की मप्र में क्या रणनीति है और विधायकों को प्रदेश में जनता के बीच बताने पर चर्चा होगी।
  • सातवां सत्र: पूरे ट्रेनिंग कैम्प में यह सत्र सबसे महत्वपूर्ण होगा। इस सत्र में पांच मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। मप्र कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रभारी प्रियव्रत सिंह की टीम इस सत्र में संबोधन देगी।
  • मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में चुनाव प्रबंधन का महत्व विधायकों को बताया जाएगा। चुनाव जीतने के लिए वोटर लिस्ट किस तरह सबसे प्राथमिक सूत्र है। बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति, बूथ लेवल ट्रेनिंग और इलेक्शन मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • आठवां सत्र: इस सत्र में मीडिया मैनेजमेंट और सोशल मीडिया को लेकर जानकारी दी जाएगी। इस सत्र में विशेषज्ञ यह बताएंगे कि वर्तमान के दौर में सोशल मीडिया को किस तरह से ब्रह्मास्त्र बनाया जा सकता है।
  • नौवां सत्र: विधायकों को इस सत्र में यह बताया जाएगा कि वे अपने कम्युनिकेशन स्किल को और ज्यादा प्रभावशाली कैसे बना सकते हैं। कम्युनिकेशन स्किल में आम जनता, कार्यकर्ताओं, नेताओं, मीडिया और सोशल मीडिया पर किस तरह खुद को प्रस्तुत करना है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। आधुनिक युग की विभिन्न तकनीकों से परिचय कराया जाएगा।
  • दसवां सत्र: इस सेशन में यह बताया जाएगा कि एक कुशल राजनीतिक व्यक्तित्व निर्माण और व्यावहारिक कला कौशल में विधायकों को कैसे दक्ष होना चाहिए।
  • 11वां सत्र: इस सत्र में केन्द्र और मप्र की भाजपा सरकार की विफलताओं और घोटालों को प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाने और पब्लिक के बीच पहुंचाने पर चर्चा होगी।
  • 12 वां सत्र: इस सत्र में विधायकों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर समूह चर्चा की जाएगी। इस समूह चर्चा में क्षेत्रवार विधायकों के ग्रुप बनाकर चर्चा होगी।

समापन के पहले दिखाई जाएगी फिल्म प्रशिक्षण शिविर के समापन में विधायकों को विभिन्न ऐतिहासिक, राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर बनाई गई फिल्म दिखाई जाएगी।



Source link