बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से सतना समेत रीवा संभाग में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है।
सतना जिले में बुधवार को मानसून की सक्रियता से बुधवार को दिन भर बारिश का माहौल रहा। जिले में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन उत्तर पश्चिम राजस्थान से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक है।
.
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से सतना समेत रीवा संभाग में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है। चित्रकूट में रात भर हुई बारिश के कारण गुप्त गोदावरी गुफा में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। प्रशासन ने गुफा को बंद करा दिया है।
अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में सुबह की नमी 83 प्रतिशत और शाम को 72 प्रतिशत रही। मानसून सीजन में 1 जून से 16 जुलाई तक जिले में 17 इंच औसत वर्षा हुई है।
उचेहरा में अब तक साढ़े 26 इंच पानी गिरा जिले की 8 तहसीलों में सर्वाधिक बारिश उचेहरा में साढ़े 26 इंच और सबसे कम जसो में 8 इंच दर्ज की गई। रघुराज नगर में 22 इंच, सोहावल में साढ़े 13 इंच, बरौंधा में साढ़े 19 इंच, बिरसिंहपुर में 10 इंच, रामपुर बघेलान में साढ़े 15 इंच और नागौद में सवा 22 इंच वर्षा हुई है।