स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 का रिजल्ट आ गया हैं। जारी रिजल्ट में खंडवा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 824 नगर निकायों में 55वीं रैंक मिली है। वहीं शहर कचरा सेग्रीगेशन में 45 फिसड्डी साबित हुआ हैं।
.
हालांकि, सफाई, कचरा संग्रहण, जल स्रोतों की सफाई व बाजार क्षेत्रों की स्वच्छता को 100% अंक मिले हैं। साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई विषयों में भी शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। अफसरों का कहना है कि, राज्य स्तर पर क्या परफार्मेंस रही हैं, इस बारे में आंकड़े नहीं मिले हैं।
नगर निगम उपायुक्त व स्वच्छता विभाग के नोडल अधिकारी सचिन सिटोले के मुताबिक, नगर निगम की रैंकिंग संतोष जनक रही है, लेकिन स्रोत पर कचरा पृथक्करण की स्थिति अभी केवल 45% है, जिसे बेहतर किया जाएगा। डम्प साइट्स के पुनर्निर्माण में भी 72% लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे पूर्ण करने के लिए कार्य प्रगति पर है।
खंडवा नगर निगम के बारे में जानकारी
नगर निगम कोड: 802435
कुल वार्ड: 50
जनसंख्या (2011): 2,00,738
ODF सर्टिफिकेशन: ODF++
GFC स्टार रेटिंग: 1 Star
ULB प्रदर्शन अंक आधारित मूल्यांकन
स्वच्छता सर्वेक्षण स्कोर (10,000 में से)
खंडवा: 8,455.53 अंक
राष्ट्रीय औसत: 6,066.81 अंक
राज्य औसत: 7,830.17 अंक
प्रमाणन स्कोर (2,500 में से)
ODF: 1,000 अंक
GFC: 500 अंक
राष्ट्रीय औसत (ODF+GFC): 893.85 अंक
कुल स्कोर (12,500 में से)
खंडवा: 9,766.00 अंक
राज्य औसत: 8,681.00 अंक
राष्ट्रीय औसत: 6,455.00 अंक
सिटी रिपोर्ट कार्ड (प्रमुख सूचकांक)
घर-घर कचरा संग्रहण: 100%
स्रोत पर कचरा पृथक्करण: 45%
कचरा उत्पादन बनाम निस्तारण: 99%
डम्प साइट पुनर्निर्माण: 72%
आवासीय क्षेत्रों की सफाई: 100%
बाजार क्षेत्रों की सफाई: 100%
जल स्रोतों की स्वच्छता: 100%
सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता: 100%