Last Updated:
Sawan Pradosh Vrat: सावन के पहले प्रदोष व्रत पर गेहूं और धतूरे से शिवलिंग का अभिषेक करें. महादेव से जीवन में सुख-शांति की कामना करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से संतान सुख की प्राप्ति होती है और भोल…और पढ़ें
ऐसा माना जाता है कि सावन माह के प्रदोष व्रत के अवसर पर विशेष चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना शुभ होता है.
कब रखा जाएगा सावन का पहला प्रदोष व्रत?
आचार्य आनंद भारद्वाज ने कहा कि वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 जुलाई को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगी. वहीं 23 जुलाई को त्रयोदशी तिथि सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में प्रदोष व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि सावन के पहले प्रदोष व्रत के दिन गेहूं और धतूरे से शिवलिंग का अभिषेक करें. इस दौरान महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और महादेव की कृपा बरसती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तिल अर्पित करें. ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर तिल से अभिषेक करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
शिवलिंग पर अर्पित करें कच्चे चावल
आचार्य ने आगे कहा कि अगर बहुत प्रयास के बाद भी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही है, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. महादेव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष के दिन शिवलिंग पर लाल चंदन भी अर्पित कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और रुके काम पूरे होते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.