अनूपपुर में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में की गई। इसमें वर्ष 2024-25 के लिए खनिज प्रतिष्ठान मद से प्राप्त राशि के उपयोग पर चर्चा हुई। जिले को कुल 71.65 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इसमें से 3 प्रतिशत राशि शास
.
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं के विकास में किया जाए। उन्होंने पुल-पुलिया और रपटा जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। साथ ही सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, विद्यालयों में फर्नीचर, शौचालय और आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण व मरम्मत पर जोर दिया।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने बताया कि उनके क्षेत्र में 75 आंगनवाड़ी केंद्र मरम्मत की जरूरत है। उन्होंने अमरकंटक विश्वविद्यालय से छत्तीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण की मांग भी की। नगरीय निकायों के अध्यक्षों ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं।
कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों से उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों के प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। इससे प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सकेगी। जिले में इस राशि से कुल 120 प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे।