नेपानगर में शुक्रवार को नागरिकों की सूचना पर प्रशासन ने एक नाबालिग लड़की का विवाह रोक दिया। हेल्पलाइन पर सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महाराष्ट्र के रावेर से आए दूल्हे और जलगांव से आए लड़की
.
नेपा थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल के अनुसार दोपहर में हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, तहसीलदार और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार दिनेश भेवंदिया ने बताया कि दूल्हा महाराष्ट्र के रावेर से आया था। लड़की पक्ष भी जलगांव से आया था। लड़की के परिवार का पैतृक घर नेपानगर में है। इसलिए यहीं विवाह की तैयारी की गई थी।
टीम ने दोनों पक्षों को समझाया कि नाबालिग की शादी कानूनन अपराध है। लड़की के बालिग होने के बाद ही विवाह करने की सलाह दी गई। दोनों पक्ष समझाइश मान गए। इसके बाद दूल्हे को रावेर और लड़की पक्ष को जलगांव भेज दिया गया। प्रशासन ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया। मौके पर तहसीलदार दिनेश भेवंदिया, नेपा थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल और महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रगति खराड़िया सहित पूरी टीम मौजूद थी।