आगर मालवा में 400 गायों को गोठान में पहुंचाया: आवारा गायों को मिला सुरक्षित ठिकाना; 50 ग्वालों ने की मदद – Agar Malwa News

आगर मालवा में 400 गायों को गोठान में पहुंचाया:  आवारा गायों को मिला सुरक्षित ठिकाना; 50 ग्वालों ने की मदद – Agar Malwa News


गोठान में व्यवस्थाओं को जायजा लेते प्रशासनिक अधिकारी।

आगर मालवा में सड़कों पर घूमने वाली आवारा गायों की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। प्रशासन ने शहर के बाहर गोठान की स्थापना की है। शनिवार को इस पहल के तहत शहर से करीब 400 गायों को एकत्र कर गोठान में स्थानांतरित किया गया।

.

जिले में अनुमानित दो लाख से अधिक गौवंश हैं। इनमें से बड़ी संख्या में गायें सड़कों पर आवारा घूमती हैं। इन्हें चारा-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती हैं। गायों को एकत्र करने में प्रशासन को 50 ग्वालों की मदद लेनी पड़ी।

गायों को घेरता ग्वाला।

गायों को नियंत्रित करने में कुछ चुनौतियां आईं। कई गायें इधर-उधर भागने की कोशिश करती रहीं। प्रशासन के सामने अब गोठान में चारा और पानी की व्यवस्था करना प्रमुख चुनौती है।

सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। गायों की जान भी सुरक्षित रहेगी। प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।



Source link