घोषणा पर अमल: रहस मेला अब संस्कृति विभाग लगाएगा – Sagar News

घोषणा पर अमल: रहस मेला अब संस्कृति विभाग लगाएगा – Sagar News


.

मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा पर अब औपचारिक अमल शुरू हो गया है। गढ़ाकोटा में हर साल लगने वाला पारंपरिक रहस मेला अब संस्कृति विभाग की देखरेख में लगेगा। विभाग ने 7 जुलाई को आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक कला पंचांग में इस मेले को शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री ने 28 फरवरी 2025 को गढ़ाकोटा में इस फैसले की घोषणा की थी। घोषणा क्रमांक डी-0533 के तहत यह तय किया कि रहस मेले का संचालन अब स्थायी रूप से संस्कृति विभाग करेगा। विभाग ने इस घोषणा को पूर्ण मानते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे लंबित सूची से हटाने का अनुरोध किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव की अहम भूमिका रही। उन्होंने लगातार प्रयास किए। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक मेला राज्यस्तरीय पहचान पाए। अब यह मेला न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों को मंच देगा। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



Source link