छिरारी माध्यमिक स्कूल में पूरा स्टाफ गायब, नोटिस जारी – Sagar News

छिरारी माध्यमिक स्कूल में पूरा स्टाफ गायब, नोटिस जारी – Sagar News


.

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मृत्युंजय कुमार ने शुक्रवार सुबह 10:40 बजे विकासखंड के छिरारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में केवल सहायक शिक्षक विज्ञान उपस्थित मिलीं। प्राचार्य, अन्य शिक्षक, अतिथि शिक्षक और भृत्य सहित पूरा स्टाफ अनुपस्थित था। गेट पर 100 से अधिक छात्र स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

संयुक्त संचालक ने बताया कि संभागायुक्त अनिल सुचारी और कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खैराना और छपरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। खैराना स्कूल में प्राचार्य सहित पूरा स्टाफ मौजूद था। पढ़ाई चल रही थी।

छपरा स्कूल में भी स्टाफ उपस्थित था, लेकिन कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने बताया कि संस्कृत को छोड़कर बाकी पांच विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी नहीं दी है। प्राचार्य को स्कूल के शैक्षणिक अभिलेखों की जानकारी नहीं थी। उन्हें स्कूल में नामांकित छात्रों और संभावित प्रवेश की जानकारी भी नहीं थी। पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं हुआ था, जबकि स्टॉक में किताबें मौजूद थीं। कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। प्राचार्य सहित सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।



Source link