झटके पर झटका! कम नहीं हो रहीं टीम इंडिया की मुश्किलें, अब इस बुरी खबर ने गिल-गंभीर को दी टेंशन

झटके पर झटका! कम नहीं हो रहीं टीम इंडिया की मुश्किलें, अब इस बुरी खबर ने गिल-गंभीर को दी टेंशन


India vs England 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे है. चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लॉर्ड्स में चोटिल हुए ऋषभ पंत के चौथे टेस्ट में खेलने पर पहले से ही सस्पेंस है, अब टीम को एक और झटका लगा है. दरअसल, एक खबर आई है कि बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

इंडियंस एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्शदीप सिंह चोट के चलते चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रह सकते हैं. बता दें कि 26 साल के अर्शदीप सिंह को ट्रेनिंग नेट सेशन के दौरान साई सुदर्शन की गेंद को फॉलो-थ्रू पर रोकते समय अपने गेंदबाजी वाले हाथ में चोट लग गई थी. उनके हाथ पर टांके लगाए गए हैं और अब उनके खेलने की संभावना कम है. टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन है आकाश दीप की उपलब्धता पर अभी भी सस्पेंस बना होना, क्योंकि वह कमर में दर्द से जूझ रहे हैं. गौरतलब है कि आकाश दीप ने मैनचेस्टर रवाना होने से पहले भारतीय टीम द्वारा आयोजित नेट सेशन में गेंदबाजी नहीं की थी.



Source link