सिख गुरुओं के शस्त्र और पुरातन निशानियां उज्जैन में: 21 जुलाई को गुरुद्वारा दूधतलाई में होंगे दर्शन, डॉ. भगवान सिंह खोजी लाएंगे सामग्री – Ujjain News

सिख गुरुओं के शस्त्र और पुरातन निशानियां उज्जैन में:  21 जुलाई को गुरुद्वारा दूधतलाई में होंगे दर्शन, डॉ. भगवान सिंह खोजी लाएंगे सामग्री – Ujjain News


उज्जैन में पहली बार सिख गुरु साहिबान के शस्त्र और पुरातन निशानियों के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम 21 जुलाई सोमवार को सुबह 8 बजे श्री गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दूधतलाई में आयोजित किया जाएगा।

.

गुरुद्वारा के अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि सिख पंथ के प्रसिद्ध गुरमत प्रचारक डॉ. भगवान सिंह खोजी पवित्र वस्तुएं लेकर आ रहे हैं। इनमें गुरु हरगोविंद साहिब की कटार और कृपाण शामिल हैं। साथ ही गुरु साहिब का करमंडल साहिब और डाल भी होगी।

गुरु गोविंद सिंह द्वारा स्वर्ण स्याही से लिखी गई पुस्तक और हुकुम नामा भी दर्शन के लिए लाया जाएगा। जग माता गंगा जी और पीड़ा माता दामोदर जी से जुड़ी पुरातन सामग्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेगी। यह पवित्र वस्तुएं प्रदेश के हर जिले में सिख समाज के दर्शनार्थ ले जाई जा रही हैं।

एक रोचक तथ्य यह भी है कि उज्जैन में सिख समाज के प्रवक्ता एसएस नारंग के पास सन 1804 का नानकशाही सिक्का है। उन्होंने बताया कि यह सिक्का उनके पिता हरचरण सिंह नारंग को स्वर्ण मंदिर अमृतसर में प्रात: 4 बजे पाठ के दौरान प्राप्त हुआ था। हरचरण सिंह के पास 1957 की ज्ञानी की डिग्री भी थी, जो पंजाब से बाहर के बहुत कम लोगों के पास है।



Source link