Last Updated:
Bhopal smart meter controversy: भोपाल के कोलार में स्मार्ट मीटर ब्लास्ट के बाद शहरभर में विरोध तेज हो गया है. पुराने भोपाल में लोग बिजली कर्मचारियों को खदेड़ रहे हैं और पोस्टर लगाकर चेतावनी दे रहे हैं.
स्मार्ट मीटर ( फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- स्मार्ट मीटर ब्लास्ट के बाद शहरभर में विरोध तेज.
- पुराने भोपाल में लोगों ने बिजली कर्मचारियों को भगाया.
- लोगों का कहना – ये लूट का मीटर है.
भोपाल. राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में बिजली के नए स्मार्ट मीटर में कुछ दिन पहले ब्लास्ट हो गया था. इस घटना के बाद पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध बढ़ गया है. खासकर पुराने भोपाल में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध ना सिर्फ सड़कों पर उतर कर लोग कर रहे हैं, बल्कि बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने आने वाले बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को भगाने भी लगे हैं.
अधिकारियों को चेतावनी
कई कॉलोनियों और मुस्लिम मोहल्लों में पोस्टर लगाकर बिजली कंपनियों के अधिकारियों को चेतावनी दी जा रही. इसमें लिखा गया है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जबरदस्ती ना करें. वहीं इस पूरे मुद्दे पर राजनीति भी खूब हो रही है. कांग्रेस जहां इसे स्मार्ट लूट करार दे रही है. वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस हर सकारात्मक बदलाव का विरोध करती है.
बिजली कंपनी का दावा
उधर, स्मार्ट मीटर के विरोध और राजनीति के बीच बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी ने दावा किया है कि स्मार्ट मीटर ना सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि भविष्य में बिजली बचाने वाले भी साबित होंगे.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें