Bhopal News: कॉलोनी में कुत्ते छोड़ रही महिला डॉग लवर! शिकायत पर कहा… ‘पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी’, Video

Bhopal News: कॉलोनी में कुत्ते छोड़ रही महिला डॉग लवर! शिकायत पर कहा… ‘पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी’, Video


Last Updated:

भोपाल में महिंद्रा ग्रीन वुड कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर हंगामा हुआ. एक महिला पर आरोप है कि वह कुत्ते छोड़ रही हैं. सोसायटी ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच कर रही है.

प्रतीकात्मक.

हाइलाइट्स

  • महिला पर कॉलोनी में आवारा कुत्ते छोड़ने का आरोप
  • सोसायटी ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
रिपोर्ट: शिवाकांत

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल में नया बखेड़ा खड़ा हो गया. जाट खेड़ी स्थित महिंद्रा ग्रीन वुड कॉलोनी में आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा हंगामा हो गया. डॉग लवर महिला कामना मिश्रा पर आरोप है कि वह सोसायटी के अंदर आवारा कुत्ते लाकर छोड़ रही हैं, जिससे रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है.

इस घटना से नाराज सोसायटी के लोगों ने महिला के खिलाफ मिसरोद थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. रहवासियों का कहना है कि इन कुत्तों ने छोटे बच्चों और आने-जाने वालों को कई बार काटा है, बावजूद इसके महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही. मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

मैं तो रोज आऊंगी….
वायरल वीडियो में कामना मिश्रा कहती हुई नजर आ रही हैं, “मैं तो रोज़ आऊंगी, अगर बच्चों को कुत्ते काट लें तो इंजेक्शन लगवा लेना. पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी, अगर मिसरोद थाने जाओ तो बता देना मैं जागते रहूं या सो जाऊं.”

पुलिस कर रही जांच
सोसायटी के लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

homemadhya-pradesh

कॉलोनी में कुत्ते छोड़ रही डॉग लवर! शिकायत पर कहा… पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी!



Source link