Last Updated:
MS Dhoni Visits Maa Dewri Temple: महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को लेकर मां देवड़ी के दरबार में हाजिरी लगाई. धोनी हमेशा देवड़ी मां के मंदिर में जाते हैं. मां देवड़ी मंदिर में लगभग साढ़े तीन फुट …और पढ़ें
धोनी ने फैमिली के साथ मां देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की.
हाइलाइट्स
- एमएस धोनी हमेशा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले या बाद में इस मंदिर में आते हैं
- धोनी इस बार पत्नी साक्षी और बिटिया जीवा के साथ मां देवड़ी के दर्शन को पहुंचे थे
- माही आईपीएल 2025 के बाद से अपने गृहनगर रांची में फैमिली के साथ हैं
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों अपने गृहनगर रांची में हैं. धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे. यह मंदिर लगभग 700 साल पुराना बताया जाता है. इस मंदिर में माही हमेशा आते हैं. दिग्गज विकेटकीपर धोनी अपनी फैमिली के साथ रांची के देवड़ी स्थित इस प्राचीन मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की. उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया. आईपीएल के बाद धोनी अपने घर रांची में ही समय बिता रहे हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी की हाल में बाइक चलाते वीडियो सामने आया था. जबकि उसके बाद उनकी पत्नी ने धोनी की पेट्स संग कुछ फोटो शेयर की थी .