कटनी के रोशन नगर में 9 महीने से बिजली संकट: ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, 2 घंटे बाद खुला – Katni News

कटनी के रोशन नगर में 9 महीने से बिजली संकट:  ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, 2 घंटे बाद खुला – Katni News


कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के रोशन नगर में बिजली की समस्या से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। 9 महीनों से क्षेत्र में बिजली संकट बना हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के बार-बार जलने से लोगों को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

.

आज स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने तिलक कॉलेज मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची। जेई अधिकारी ने भी स्थिति को संभाला। करीब दो घंटे चले जाम के दौरान यातायात बाधित रहा। पुलिस और जेई के आश्वासन के बाद जाम खुला।

जेई ललित तिवारी के अनुसार अधिक लोड के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। गर्मी और बारिश के मौसम में बिजली न होने से क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।



Source link