जुलवानिया से श्रीराम धर्मजागरण समिति और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में 500 से अधिक कावड़ियों की यात्रा रविवार को बड़वाह पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्रह्मणे, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता और नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने अपनी टीम के साथ स्वाग
.
यात्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली पर स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रात्रि विश्राम कृषि उपज मंडी के सामने गुर्जर समाज धर्मशाला में किया गया। शाम को भगवान शिव की आरती की गई।
समिति के गोलू यादव ने बताया कि 18 वर्ष पहले मात्र 12 लोगों से शुरू हुई यह यात्रा अब 25 गांवों के 500 से अधिक युवाओं तक पहुंच गई है। यात्रा में चार पड़ाव होते हैं – ठीकरी, माखनखेड़ा, कसरावद और बड़वाह।
यात्रा संयोजक अजय यादव ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा में पॉलीथिन का उपयोग नहीं किया जाता। श्रद्धालु अपने साथ थाली, कटोरी और चम्मच लाते हैं। सोमवार सुबह खेड़ीघाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
ओंकारेश्वर में सभी श्रद्धालु ममलेश्वर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा का मुख्य संदेश स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण है। स्वागत समारोह में जिला मंत्री दीपक ठाकुर, अधिश सोनी, अभिजीत उमड़ेकर समेत कई लोग उपस्थित थे।


