तेदुएं ने बाड़े में बंधी गाय का किया शिकार: बड़वानी में दो दिन पहले भी भैंस के बछड़े को मारा था, पिंजरा लगाने की मांग – Barwani News

तेदुएं ने बाड़े में बंधी गाय का किया शिकार:  बड़वानी में दो दिन पहले भी भैंस के बछड़े को मारा था, पिंजरा लगाने की मांग – Barwani News



बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र की नर्मदा पट्टी में तेंदुए ने एक बार फिर हमला किया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तेंदुए ने दतवाडा गांव में पशुपालक विक्रम सिंह की गाय को अपना शिकार बनाया। गाय घर के बाड़े में बंधी हुई थी।

.

भैंस के बछड़े का भी किया था शिकार

इससे दो दिन पहले भी विक्रम की भैंस का बछड़ा तेंदुए का शिकार बना था। रविवार सुबह से पशुपालकों ने वन विभाग को कई बार सूचना दी। वन विभाग की टीम दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची। टीम को घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पगमार्क मिले।

वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण दिलीप ने बताया कि प्रशासन इस मामले में लापरवाह है। पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में तेंदुए पालतू पशुओं का शिकार कर रहा है। वन विभाग अलर्ट मोड में है और क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए को पकड़ने का कोशिश कर रहा है।



Source link