फौजा सिंह की 114 साल की उम्र में मौत हो गई। उनके शव को पैतृक गांव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया इस दौरान उनकी पोती भावुक हो गई।
दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह (114) का आज दोपहर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब के जालंधर स्थित उनके पैतृक गांव ब्यास पिंड में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह 9 बजे शव को अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया, जिसके बाद लगातार लोग पहुंच रहे हैं।
.
114 साल की उम्र के एथलीट फौजा सिंह को उनके घर से 120 मीटर की दूरी पर हाईवे क्रॉस करते हुए फॉर्च्यूनर सवार NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों (27) ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
जालंधर देहात पुलिस ने मामले में एक्सीडेंट के 30 घंटे बाद भोगपुर के पास से फॉर्च्यूनर (PB20C-7100) और कपूरथला के रहने वाले NRI अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
फौजा सिंह ने करीब 6 दिन पहले दम तोड़ दिया। अभी तक अंतिम संस्कार इसलिए नहीं हुआ था, क्योंकि उनके बेटे और बेटियां विदेश में थे। परिजन उनके देश आने का इंतजार कर रहे थे। अब वे लौट आए हैं।
टर्बन टॉरनेडो के नाम से मशहूर फौजा सिंह के बारे में ग्राफिक्स में जानिए…


