मकरोनिया स्थित राम दरबार मंदिर में शुक्रवार को विशेष हवन हुआ। नर्मदा भक्त दादा गुरुदेव ने वृहद हवन कुंड में आहुतियां दीं। उनके साथ गृहस्थ संत केशव महाराज और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने भी हवन में भाग लिया।
.
दादा गुरुदेव ने कहा कि यह धार्मिक अनुष्ठान है। अग्नि के माध्यम से देवताओं को आहुतियां दी जाती हैं। इससे आध्यात्मिक और भौतिक लाभ मिलते हैं। राम दरबार में स्थित हवन कुंड से सकारात्मक ऊर्जा निकल रही है। इसका लाभ मकरोनिया सहित पूरे सागर को मिल रहा है। संत केशव महाराज ने बताया कि दादा गुरुदेव का आगमन मंदिर में बनी धूनी माई पर हुआ। उन्होंने श्री राम दरबार और दद्दा जी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद विश्व और राष्ट्र कल्याण की भावना से आहुतियां दीं। भाजपा नेता केसरवानी ने कहा कि हवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। वातावरण शुद्ध होता है। आज दादा गुरुदेव के साथ हवन करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह बामोरा, सुरेंद्र सुहाने, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, शशांक शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सोमेश जड़िया, संजय यादव सहित भक्त मौजूद थे।