Live now
Last Updated:
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर और टीकमगढ़ में बारिश जारी है. श्योपुर में एक व्यक्ति नदी में बह गया. मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ रहा है.
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है.
आज कई जिलों में निकलेगी धूप
मौसम विज्ञानी ने आगे कहा, प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड में सबसे ज्यादा 112 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं करहल (श्योपुर) में 96 मिमी, बडोडा (श्योपुर) में 87 मिमी, कुंभराज (छतरपुर) में 80 मिमी, नरवर (शिवपुरी) में 77 मिमी और मंदसौर में 74 मिमी बारिश हुई.