इंदौर के 85 वार्डों में SC-ST आरक्षण स्थायी: सिर्फ OBC में होगा रोटेशन, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला – Indore News

इंदौर के 85 वार्डों में SC-ST आरक्षण स्थायी:  सिर्फ OBC में होगा रोटेशन, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला – Indore News



इंदौर नगर निगम के वार्ड आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि शहर के 85 वार्डों में SC-ST के लिए आरक्षित वार्ड अब स्थायी रहेंगे, यानी उन्हें बदला नहीं जाएगा। रोटेशन सिर्फ OBC वर्ग पर ही लागू होगा। हाईकोर्ट की डिवीजन ब

.

तीन साल पुराने आदेश को किया निरस्त

करीब तीन साल पहले जयेश गुरनानी ने अपने एडवोकेट विभोर खण्डेलवाल की ओर याचिका दायर कर SC-ST के आरक्षित वार्डों में भी ओबीसी की तरह रोटेशन की मांग की थी। उनकी दलील थी कि आरक्षण स्थायी नहीं होना चाहिए, ताकि अन्य वर्गों को भी चुनाव लड़ने का अवसर मिले। इस याचिका पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने निर्णय देते हुए रोटेशन की बात मानी थी।

सरकार ने सिंगल बेंच के आदेश को दी थी चुनौती

सिंगल बेंच के इस आदेश को राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सरकार ने तर्क दिया कि आरक्षण तय करना सरकार का विशेषाधिकार है। SC-ST वर्ग के वार्डों को स्थायी आरक्षण में रखना सरकार की नीति का हिस्सा है, और यह निर्णय कानून के दायरे में है।

कोर्ट ने सरकार के पक्ष में सुनाया फैसला

सोमवार को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सुदीप भार्गव (डिप्टी एडवोकेट जनरल) ने तर्क रखे। इस पर कोर्ट सरकार की दलीलों को सही माना और कहा कि आरक्षण रोटेशन सिर्फ OBC के लिए पूर्ववत लागू रहेगा, लेकिन SC-ST के लिए एक बार आरक्षित वार्ड को बदलने की जरूरत नहीं है। इसे पहले की स्थिति में ही यथावत रखा जाएगा।

संविधान का हवाला देकर उठाए थे सवाल

गुरनानी की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत वार्ड आरक्षण में रोटेशन की प्रक्रिया अपनाना जरूरी है। उनका तर्क था कि एक ही वार्ड को बार-बार आरक्षित रखने से वहां के दूसरे समुदायों के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पाता। इससे लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की भावना प्रभावित होती है।

अब इंदौर नगर निगमों के SC-ST के आरक्षित वार्ड स्थायी रहेंगे। सिर्फ OBC वार्डों में ही हर बार रोटेशन किया जाएगा।

इंदौर नगर पालिक निगम वार्ड आरक्षण 2020

  • वार्ड क्रमांक 1 – पुरुष, वार्ड क्रमांक 2 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 3 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 4 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 5 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 6 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 7 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 8 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 9 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 10 – सामान्य पुरुष।
  • वार्ड क्रमांक 11 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 12 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 13 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 14 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 15 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 16 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 17 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 18 – अनुसूचित, वार्ड क्रमांक 19 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 20 – पिछड़ा महिला।
  • वार्ड क्रमांक 21 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 22 – समान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 23 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 24 – अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 25 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 26 – अनुसूचित जाति पुरूष, वार्ड क्रमांक 27 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 28 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 29 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 30 – अनुसूचित महिला।
  • वार्ड क्रमांक 31 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 32 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 33 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 34 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 35 – अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 36 – अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 37 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 38 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 39 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 40 – सामान्य पुरुष।
  • वार्ड क्रमांक 41 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 42 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 43 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 44 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 45 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 46 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 47 – अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 48 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 49 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 50 – सामान्य पुरुष।
  • वार्ड क्रमांक 51 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 52 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 53 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 54 – अनुसूचित जाति पुरुष, वार्ड क्रमांक 55 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 56 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 57 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 58 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 59 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 60 – सामान्य महिला।
  • वार्ड क्रमांक 61 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 62 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 63 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 64 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 65 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 66 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 67 – पिछड़ा महिला, वार्ड क्रमांक 68 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 69 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 70 – सामान्य महिला।
  • वार्ड क्रमांक 71 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 72 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 73 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 74 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 75 – अनुसूचित जनजाति (सामान्य), वार्ड क्रमांक 76 – अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 77 – अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्रमांक 78 – पिछड़ा पुरुष, वार्ड क्रमांक 79 – अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्रमांक 80 – सामान्य पुरुष।
  • वार्ड क्रमांक 81 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 82 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 83 – सामान्य पुरुष, वार्ड क्रमांक 84 – सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 85 – सामान्य पुरुष।



Source link