खंडवा के युवाओं के लिए एक ज़बरदस्त खुशखबरी सामने आई है. अब उन्हें रोजगार के लिए इंदौर, देवास या पीथमपुर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सुरगांव नेपानी (नागचुन) में बनने जा रहा है एक नया औद्योगिक केंद्र (Industrial Centre). इस फैसले से जहां जिले की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी, वहीं हज़ारों युवाओं को अपने ही घर के पास नौकरी के मौके मिलेंगे.
खंडवा जिले के कई युवा लंबे समय से नौकरी की तलाश में बाहर भटक रहे थे. अब घर बैठे ही उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलेगा.
विधायक कंचन तनवे की मेहनत लाई रंग
क्या-क्या सुविधाएं होंगी इस इंडस्ट्रियल ज़ोन में?
यहां मिलेंगी:
बिजली और पानी की पुख्ता व्यवस्था
निवेशकों के लिए ट्यूबवेल, पानी की टंकी, बिजली के खंभे
इसके लिए 65 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है.
जैसे ही यहां पर बड़े और छोटे उद्योग खुलेंगे, वैसे ही सैकड़ों-हज़ारों युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे.
स्थानीय लोग लोकल इंडस्ट्री में काम करके अपने परिवार का सहारा बन सकेंगे.
सिर्फ युवा ही नहीं, किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए भी यह इंडस्ट्रियल एरिया बहुत फायदेमंद साबित होगा.
व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए नया बाज़ार मिलेगा
खंडवा का भविष्य: अब बनेगा मिनी इंडस्ट्रियल हब