नेपानगर में विद्यार्थियों ने सुंदर चित्र बनाकर नशामुक्ति का संदेश दिया।
बुरहानपुर में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा नेपानगर के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ संदेश दिया।
.
कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में किया गया, जहां थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर आधारित रचनात्मक चित्र बनाकर जागरूकता फैलाई।
नेपानगर में थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
थाना प्रभारी ने बच्चों से कहा
बच्चे मिट्टी के घड़े जैसे होते हैं, उन्हें जिस रूप में गढ़ा जाएगा, वे वैसा ही आकार ले लेंगे। अगर गलत दिशा में गए तो वही घड़ा विकृत रूप भी धारण कर सकता है।

इस मौके पर 250 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए और नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
सेवासदन स्कूल में भी चित्रकला स्पर्धा, SP पहुंचे अभियान के तहत सेवासदन हायर सेकंडरी स्कूल में भी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जहां एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

बुरहानपुर में एसपी ने सेवासदन हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों से चर्चा की।