नशे में हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने किया हमला: सतना के सिजहटा में आरोपियों ने तलवार से की घर में तोड़फोड़, स्कूटी तोड़ी – Satna News

नशे में हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने किया हमला:  सतना के सिजहटा में आरोपियों ने तलवार से की घर में तोड़फोड़, स्कूटी तोड़ी – Satna News



आरोपियों ने घर की दीवार गिरा दी। जान से मारने की धमकी भी दी।

सतना के कोलगांवा थाना क्षेत्र के सिजहटा गांव में दबंगों ने एक परिवार पर दो बार हमला किया है। पहला हमला 19 जुलाई को हुआ। इस दिन शराब के नशे में लल्लन केवट की विश्राम चौधरी से कहासुनी हो गई। इसके बाद लल्लन और उसके साथियों ने विश्राम के साथ मारपीट की।

.

विश्राम ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। इससे नाराज होकर आरोपियों ने रविवार शाम को दोबारा हमला कर दिया। इस बार हथियार और तलवार लेकर विश्राम के घर पहुंचे। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर की दीवार गिरा दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हमले के समय विश्राम घर पर नहीं थे। इस पूरी घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस वजह से वह घर छोड़ने को मजबूर हैं। मामले की शिकायत दोबारा कोलगांवा थाने में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link