नेपानगर नगर पालिका को नया प्रभारी CMO: जल प्रदाय समिति अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा; नपा अध्यक्ष ने नहीं स्वीकारा – Burhanpur (MP) News

नेपानगर नगर पालिका को नया प्रभारी CMO:  जल प्रदाय समिति अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा; नपा अध्यक्ष ने नहीं स्वीकारा – Burhanpur (MP) News


नवागत सीएमओ मोहन सिंह अलावा बुधवार को जॉइन करेंगे। वहीं दिलीप चौहान के पास अब शाहपुर नगर परिषद सीएमओ का प्रभार रहेगा।

बुरहानपुर के नेपानगर नगर पालिका को नया प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी (C.M.O.) मिल गया है। कुक्षी (जिला धार) के राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह अलावा को नगरीय प्रशासन विभाग ने नेपानगर का अस्थायी प्रभारी CMO नियुक्त किया है। वे बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे

.

अब तक शाहपुर नगर परिषद के सीएमओ दिलीप चौहान डेढ़ महीने से नेपानगर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे, लेकिन उन्होंने विभाग को सूचित किया कि दो स्थानों पर एक साथ कार्य करना संभव नहीं है। इसके बाद यह नियुक्ति की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल व जल प्रदाय समिति अध्यक्ष जितेंद्र पाटिल।

जल प्रदाय समिति अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा इसी बीच नेपानगर नगर पालिका के जल प्रदाय समिति अध्यक्ष व वार्ड 18 पार्षद डॉ. जितेंद्र पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल को पत्र भेजकर बताया कि समय की कमी के चलते वे पद का दायित्व निभाने में असमर्थ हैं।

हालांकि, अध्यक्ष भारती पाटिल ने स्पष्ट किया कि

QuoteImage

हमने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। यह हमारे परिवार का आंतरिक मामला है, जल्द बैठकर हल निकाल लेंगे।

QuoteImage



Source link