- Hindi News
- Sports
- India To Host FIDE Chess World Cup 2025 Dainik Bhaskar Updates On Chess
स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
FIDE वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 दाएं भारत के गुकेश और बाएं चीन के डिंग लिरेन के बीच का मैच।
इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है। इसका आयोजन 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक होगा।
FIDE वर्ल्ड कप वेबसाइट के अनुसार, इस टूर्नामेंट से प्लेयर्स 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने और खिताब जीतने के लिए संघर्ष करेंगे।
यह टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर राउंड में हारने वाला खिलाड़ी बाहर हो जाएगा। कुल 206 खिलाड़ी इस रोमांचक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इस टूर्नामेंट के शीर्ष तीन खिलाड़ी सीधे 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे, जो कि विश्व शतरंज चैंपियनशिप के चैलेंजर को तय करेगा।
भारत ने चेस में नई पहचान बनाई
भारत ने हाल के वर्षों में शतरंज की दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाई है। इसका श्रेय काफी हद तक पांच बार के विश्व चैंपियन और FIDE के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद को जाता है। भारत के प्लेयर्स जिन्होंने वर्ल्ड स्टेज में बड़ा नाम कमाया…
- डी गुकेश- गुकेश ने 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के FIDE विश्व शतरंज चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। नवंबर 2024 में उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया। इसके बाद वे भावुक हो गए थे।
- प्रग्गनानंधा आर- प्रग्गनानंधा 2023 वर्ल्ड कप के उपविजेता रहे हैं।
- अर्जुन एरिगैसी- वर्तमान में विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।
2024 में भारत के अचीवमेंट्स
- 2024 शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पहली बार गोल्ड मेडल जीते।
- डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, देशमुख और अग्रवाल ने व्यक्तिगत श्रेणी में गोल्ड मेडल जीते।
- कोनेरु हम्पी ने 2024 FIDE महिला रैपिड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता।
- वैशाली रमेशबाबू ने 2024 FIDE महिला ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत में आयोजित चेस के बड़े टूर्नामेंट
भारत में हाल ही में कई बड़े चेस टूर्नामेंट खेल गए है। 2022 में FIDE शतरंज ओलंपियाड से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद टाटा स्टील चेस और FIDE वर्ल्ड जूनियर अंडर-20 चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया। विमेंस कैटेगरी में FIDE महिला ग्रां प्री 2025 की पांचवीं लेग अप्रैल 2025 में हुई थी।
कोनेरु हम्पी ने इतिहास रचा
जॉर्जिया के बटुमी में खेले जा रहे FIDE विमेन वर्ल्ड कप में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने इतिहास रच दिया। वे FIDE महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। चीन की सांग युशिन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल के दूसरे गेम में ड्रॉ से उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पढ़ें पूरी खबर…

बाएं तरफ हम्पी ने चीन की सॉन्ग युक्सिन को हराया।