सतना के पर्वतारोही ने 20 हजार फीट पर लहराया तिरंगा: रत्नेश ने लद्दाख में 72 घंटे में चार चोटियों की चढ़ाई की; विक्रम पुरस्कार से सम्मानित – Satna News

सतना के पर्वतारोही ने 20 हजार फीट पर लहराया तिरंगा:  रत्नेश ने लद्दाख में 72 घंटे में चार चोटियों की चढ़ाई की; विक्रम पुरस्कार से सम्मानित – Satna News



पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय एक प्रमाणित मास्टर इंस्ट्रक्टर और रेस्क्यू विशेषज्ञ भी हैं।

सतना के खजुरी टोला निवासी पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने लद्दाख में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने मात्र तीन दिनों में 20 हजार फीट से ज्यादा ऊंची चार चोटियों को फतह किया।

.

रत्नेश ने ग्यामा कांगरी ईस्ट (6 हजार 108 मीटर), कीगर री (6 हजार 100 मीटर), यालुंग नोंग 1 (6 हजार 50 मीटर) और यालुंग नोंग 2 (6 हजार 80 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया। इस अभियान में उन्हें स्टेंजिन लापु, दावा शेर्पा और अब्दुल कयूम का साथ मिला।

खराब मौसम के कारण निचले गांव तक जाना पड़ा ये अभियान चुनौतियों से भरा रहा। टीम को भीषण हिम तूफान और अत्यधिक बारिश का सामना करना पड़ा। तूफान ने उनके तंबू को क्षतिग्रस्त कर दिया। खराब मौसम के कारण टीम को जीपीएस की मदद से एक निचले गांव तक जाना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद उन्होंने फिर से चढ़ाई शुरू की।

प्रमाणित मास्टर इंस्ट्रक्टर और रेस्क्यू विशेषज्ञ रत्नेश पहले ही माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके हैं और विक्रम पुरस्कार से सम्मानित हैं। वे एक प्रमाणित मास्टर इंस्ट्रक्टर और रेस्क्यू विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने हर चोटी पर तिरंगा फहराकर पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डिजिटल डिटॉक्स आज के समय की आवश्यकता रत्नेश के अनुसार पर्वतारोहण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। प्रकृति के साथ समय बिताना और डिजिटल डिटॉक्स आज के समय की आवश्यकता है। ये अभियान आत्मनिर्भर अल्पाइन शैली में पूरा किया गया, जो टीम की दृढ़ता और कौशल को प्रदर्शित करता है।



Source link