सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज की, दो प्रध्यापक निलंबित: गंजबासौदा और सिरोंज कॉलेज के अधिकारियों ने घर से लगाई थी उपस्थिति – Vidisha News

सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज की, दो प्रध्यापक निलंबित:  गंजबासौदा और सिरोंज कॉलेज के अधिकारियों ने घर से लगाई थी उपस्थिति – Vidisha News



विदिशा में शासकीय नियमों की अवहेलना करने पर उच्च शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सार्थक एप में फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में दो प्राध्यापकों को निलंबित कर दिया है।

.

गंजबासौदा के शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सोहन कुमार यादव और सिरोंज के शासकीय महाविद्यालय लाल बहादुर शास्त्री की सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) साधना कुमारी झा ने नियमों का उल्लंघन किया। दोनों अधिकारियों ने कार्यालय की बजाय अपने घर से सार्थक एप में कूटरचित तरीके से उपस्थिति दर्ज की।

राज्य शासन ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना है। दोनों अधिकारियों को म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में डॉ. यादव का मुख्यालय गंजबासौदा और सुश्री झा का मुख्यालय सिरोंज के संबंधित महाविद्यालय रहेगा। नियमानुसार दोनों को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।



Source link