बैतूल गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्रावण मास के पावन सोमवार को 101 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। शाम को महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पार्थिव शिव
.
मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने समर्पण भाव से भगवान भोलेनाथ को नमन किया। महिला मंडल, युवा मंच और समाज समिति ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ सामूहिक अभिषेक में भाग लिया।
महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, जीविका युवराज, पुष्पा शशिकांत, अंजनी गोवर्धन, ममता विवेक और मीनाक्षी हरीश ने विशेष योगदान दिया। युवा मंच से संतोष मालवी, मनोज, नितेश बंटी और समाज समिति से गणेश मालवी, विवेक गुड्डू, हर्ष मालवी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवा में सहयोग किया।
समापन पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की इच्छा व्यक्त की।





