Last Updated:
Morena Crime News: एमपी के मुरैना में एक शख्स ने चालाकी दिखाई, लेकिन पकड़ा गया. 9 लाख के लिए बीमा क्लेम के लिए उसने अपनी कार चोरी करवा दी. फिर जो हुआ, देखें वीडियो…
मुरैरा में फर्जी बीमा क्लेम.
हाइलाइट्स
- शिवकुमार ने बीमा क्लेम के लिए अपनी कार चोरी करवाई.
- पुलिस ने 4 घंटे में साजिश का पर्दाफाश किया.
- शिवकुमार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई.
जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार शर्मा ने अपनी सालभर पुरानी कार बेचने की योजना बनाई थी. बाजार में कार की कीमत लगभग 6 लाख रुपये लग रही थी, लेकिन शिवकुमार को लगा कि बीमा क्लेम के जरिए उसे ज्यादा रकम मिल सकती है. इसी लालच में उसने अपने ही दोस्त की मदद से कार चोरी कराने की साजिश रची, जिसमें वह विफल हो गया.
शिवकुमार ने दोस्त को कार देकर उसे पुरानी छावनी क्षेत्र से गायब करने को कहा और फिर थाने पहुंचकर कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बीमा एजेंट से 9 लाख रुपये के क्लेम की भी डील कर रखी थी. लेकिन पुलिस को उसकी कहानी में कई संदिग्ध बातें नजर आईं. शक के आधार पर पुलिस ने जांच की और कुछ ही घंटों में युवक के दोस्त के घर से चोरी की गई कार बरामद कर ली.
पुलिस कर रही ये कार्रवाई
पुलिस जांच में सामने आया कि कार चोरी की यह पूरी साजिश बीमा क्लेम के लालच में रची गई थी. शिवकुमार को उम्मीद थी कि कार बेचने की बजाय बीमा क्लेम से उसे 3 लाख रुपये ज्यादा मिल जाएंगे. पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शिवकुमार शर्मा की करतूत का खुलासा करते हुए उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
दूसरा वीडियो