MP News Live Update: भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम के सामने कांवड़ियों का चक्काजाम, इसलिए थे नाराज

MP News Live Update: भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम के सामने कांवड़ियों का चक्काजाम, इसलिए थे नाराज


Live now

Last Updated:

MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

Bhopal News: नर्मदापुरम से भोपाल आ रहे कावड़ियों के साथ हादसा होने पर शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सामने जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने कावड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. हादसे के विरोध में नाराज कावड़ियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए कावड़ियों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. पुलिस के भरोसा दिलाने के बाद कावड़ियों ने चक्काजाम समाप्त किया और अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गए. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस की तत्परता से व्यवस्था जल्द ही सामान्य कर दी गई. कावड़ यात्रा के चलते सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

homemadhya-pradesh

भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम के सामने कांवड़ियों का चक्काजाम, इसलिए थे नाराज



Source link