सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू।
अशोकनगर की तीन ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। ईसागढ़ ब्लॉक की गणेशखेड़ा ग्राम पंचायत में तीन पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।
.
गणेशखेड़ा में कुल 1 हजार 259 मतदाता हैं। शासकीय स्कूल में 435, पंचायत भवन में 401 और मुढेरी गांव में 422 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां सरपंच पद के लिए बृजेंद्र सिंह यादव और गिर्राज सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं।
तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए उपचुनाव।
ईसागढ़ ब्लॉक की दूसरी पंचायत पिपरोल में भी तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पिपरोल गांव में 712, रूसल्ली में 213 और रामगढ़ में 542 मतदाता हैं। कुल 1 हजार 413 मतदाताओं के लिए हरनाम सिंह कटोरी और फूलवती के बीच मुकाबला है।
सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू मुंगावली ब्लॉक की भ्याना ग्राम पंचायत में दो पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। यहां लगभग 550 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी पंचायतों में सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न किया जा रहा है।

ईसागढ़ ब्लॉक की गणेशखेड़ा ग्राम पंचायत में तीन पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।

कुल 3222 मतदाता करेंगे मतदान