आगर में जनसुनवाई में 81 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे: आधार कार्ड में जेंडर बदलवाने और पीएम आवास की अंतिम किश्त जारी करने की मांग – Agar Malwa News

आगर में जनसुनवाई में 81 लोग समस्याएं लेकर पहुंचे:  आधार कार्ड में जेंडर बदलवाने और पीएम आवास की अंतिम किश्त जारी करने की मांग – Agar Malwa News


आगर मालवा में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। आज 81 लोग अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे थे। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

.

ग्राम बड़िया का खेड़ा के शिवलाल ने आधार कार्ड में जेंडर संबंधी सुधारने का आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आधार में लिंग की गलत जानकारी पोर्टल पर अपलोड हो गई है। कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस जिला प्रबंधक को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।

महिला ने अवैध ओटला निर्माण की शिकायत की

आगर के वार्ड 1 में सीताबाई ने रास्ते पर अवैध ओटला निर्माण की शिकायत की। केवड़ा स्वामी निवासी पीरूलाल ने पीएम आवास योजना की अंतिम किश्त की मांग की। कलेक्टर ने दोनों मामलों में नगर पालिका सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम टीकरिया की अवंतीबाई ने शासकीय पट्टे की भूमि के अवैध विक्रय की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी सास इस भूमि को बेच रही हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार नलखेड़ा को मामले के निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर किरण बरबडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बचे हुए आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।



Source link