बुरहानपुर में जनपद सदस्य पद के लिए वोटिंग शुरू: तीन प्रत्याशी मैदान में; सुबह 9 बजे तक 20.54 फीसदी मतदान – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में जनपद सदस्य पद के लिए वोटिंग शुरू:  तीन प्रत्याशी मैदान में; सुबह 9 बजे तक 20.54 फीसदी मतदान – Burhanpur (MP) News


केंद्र पर मतदाता पहुंचकर वोट कर रहे हैं।

बुरहानपुर जनपद पंचायत के बहादरपुर में जनपद सदस्य पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। वोटिंग आज (मंगलवार) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। इस सीट पर उपचुनाव भाजपा समर्थित कीर्ति चौकसे के निधन के कारण हो रहा है।

.

मतदान के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 7773 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 9 बजे तक 20.54 फीसदी मतदान हुआ। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें विनोद चौकसे, योगेश सोनवणे और इदरीस खान शामिल हैं। मतदान ईवीएम से कराया जा रहा है।

चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए तहसीलदार प्रवीण ओहरिया सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एक दिन पहले ही कलेक्टर कार्यालय से मतदान दल केंद्रों के लिए रवाना हुए थे। चुनाव परिणाम 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।



Source link