संतों की रक्षा के लिए सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन: आनंद गिरी जी महाराज के आश्रम में हुआ था हमला; अब तक नहीं पकड़े गए आरोपी – Ratlam News

संतों की रक्षा के लिए सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन:  आनंद गिरी जी महाराज के आश्रम में हुआ था हमला; अब तक नहीं पकड़े गए आरोपी – Ratlam News


संतों की रक्षा को लेकर रतलाम में मंगलवार को सर्व हिंदू समाज ने प्रदर्शन किया। संतों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज एकत्र हुआ। सीएम के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

.

बता दें कि 13 जुलाई की रात करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने सैलाना के अडवानिया स्थित श्री आनंदगिरि जी के आश्रम में घुस कर आश्रम के सेवादार के साथ मारपीट की थी। आश्रम की लाइटें व अन्य सामग्री को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था।

इस घटना से आश्रम हीं नहीं पूरे क्षेत्र में भय एवं आक्रोश है। घटना के अगले दिन आनंदगिरि जी महाराज ने सैलाना पुलिस को इस बारे में अवगत कराया था। लेकिन अभी तक हमलावर पकड़े नहीं जा सके।

इसी के विरोध में व संतों की सुरक्षा के लिए संत व सर्व हिंदू समाज कालिका माता मंदिर परिसर में एकत्र हुआ। संतों ने अपनी बात रख घटना का विरोध जताया।

कालिका माता मंदिर परिसर में एकत्र समाजजन।

संत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

संत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।



Source link