गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नेप्थाखेड़ी निवासी कमरलाल भील ने वर्ष 2003 में एक मामले में अदालत के सामने झूठा बयान दिया था। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए कमरलाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद से वह न्यायिक कार्यवाही से बचते हुए
.
लंबे समय तक पेश न होने पर चांचौड़ा न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास करती रही, लेकिन वह 8 वर्षों से फरार था। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के निर्देश पर चल रहा है गिरफ्तारी अभियान एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों और वारंटियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में चांचौड़ा थाना प्रभारी टीआई प्रमोद कुमार साहू की टीम ने यह गिरफ्तारी की।
मुखबिर की सूचना पर चांचौड़ा पुलिस ने दबोचा मुखबिर से सूचना मिलने पर चांचौड़ा पुलिस ने कमरलाल पुत्र रामकिशन भील (उम्र 50 वर्ष) को ग्राम नेप्थाखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए। चांचौड़ा पुलिस के अनुसार, जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।