हर रोज 20 किमी घूम रहा तेंदुआ; कुत्ते-बकरी का किया शिकार।
देवास में एक बार फिर रहवासी क्षेत्र के बाईपास के पास तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
.
पिछले कुछ दिनों से जंगल से आ रहे तेंदुए को पकड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। शंकरगढ़ की पहाड़ी पर पिंजरा लाया गया है। तेंदुए की लोकेशन मिलते ही उसके मूवमेंट वाले क्षेत्र में पिंजरा रखा जाएगा।
शंकरगढ़ की पहाड़ी पर पिंजरा लाया गया है।
पहाड़ियों के आसपास लगातार गश्त कर रहे कर्मचारी वन विभाग के कर्मचारी शंकरगढ़, नागदा और राजोदा की पहाड़ियों के आसपास लगातार गश्त कर रहे हैं। तेंदुए की लोकेशन रोज बदल रही है। वो रात में ग्रामीण आबादी में आकर कुत्तों का शिकार करता है और फिर वापस चला जाता है।
तेंदुए ने कुत्तों और एक बकरी का किया शिकार वन विभाग के अनुसार, जहां तेंदुए का सबसे ज्यादा मूवमेंट दिखेगा, वहां शिकार बांधकर पिंजरा लगाया जाएगा। पिछले दिनों इस तेंदुए ने कुत्तों और एक बकरी का शिकार किया था। वन विभाग के अनुसार ये तेंदुआ एक दिन में 20 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करता है।