बेसलाइन टेस्ट में लापरवाही पर गिरवर और परसोरिया प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस – Sagar News

बेसलाइन टेस्ट में लापरवाही पर गिरवर और परसोरिया प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस – Sagar News


लोक शिक्षण संभाग सागर की सहायक संचालक अनीता कुमार एवं मनीषा एलेक्जेंडर ने मंगलवार को दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने दोपहर 12.20 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरवर का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक तो सभी उपस्थित मिले लेकिन कक्षा 9वीं के

.

दोपहर 2.10 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसोरिया का निरीक्षण किया गया। यहां शिक्षक कीर्ति शुक्ला बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विद्यालय में विमर्श पोर्टल 3.0 पर नामांकन की स्थिति की मैपिंग, बेसलाइन टेस्ट आयोजन, शिक्षकों की डेली डायरी लेखन, साइकिल वितरण एवं अन्य शासन की योजनाओं की जानकारी अद्यतन नहीं पाई गई। एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत पौधारोपण भी नहीं किया गया। इन सभी लापरवाहियों को लेकर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी जेडी मृत्युंजय कुमार ने बताया विद्यालयों का निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा।



Source link