बालाघाट की कोतवाली पुलिस ने सांची दूध पार्लर और बाइक चोरी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी का सामान खरीदने वाले भी शामिल हैं।
.
मोती नगर चौक स्थित अंकुश वाजपेयी के सांची दूध पार्लर से बेकरी का सामान और नकदी चोरी हुई थी। साथ ही जून और जुलाई में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें दर्ज हुई थीं। कोतवाली थाना प्रभारी विजय राजपूत ने दो टीमें बनाईं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
सांची पार्लर चोरी के मामले में रहीम खान, एक नाबालिग और चोरी का सामान खरीदने वाले अतुल बिजेवार को गिरफ्तार किया गया है। बाइक चोरी में बालाघाट के मनीष बाहेश्वर और अजय शर्मा को पकड़ा गया है। चोरी की बाइक खरीदने वाले नैनपुर निवासी राहुल नंदा और लकी उर्फ यशवंत जॉर्ज को भी गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
