अशोकनगर के चंदेरी में पिछले 24 घंटों में 113 मिलीमीटर (साढ़े 4 इंच) बारिश दर्ज की गई। ये रिकॉर्ड बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक का है।
.
चंदेरी में सुबह 6 से 8 बजे के बीच सबसे तेज बारिश हुई। इससे गली-मोहल्लों में पानी भर गया। मुंगावली में 82 मिलीमीटर(3.23 इंच) और ईसागढ़ में 60 मिलीमीटर(2.36 इंच) बारिश हुई। अशोकनगर में सबसे कम 12 मिलीमीटर(0.47 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई।
मुंगावली में सबसे ज्यादा 37.91 इंच बारिश हुई जिले में अब तक कुल 784.25 मिलीमीटर(30.87 इंच) बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश का कोटा 882 मिलीमीटर(34.72 इंच) है। मुंगावली में सबसे ज्यादा 963 मिलीमीटर( 37.91 इंच) बारिश हुई है, जो सामान्य से 163 मिलीमीटर अधिक है। चंदेरी में 861 मिलीमीटर(33.90 इंच) बारिश हुई है। यहां सामान्य कोटा 1000 मिलीमीटर(39.37 इंच) है।
कई किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पाए जुलाई के दूसरे पखवाड़े में इतनी अधिक बारिश पहली बार हुई है। लगातार बारिश के कारण कई किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पाए हैं। जहां बुवाई हो चुकी है, वहां मक्का और सोयाबीन की फसलों को नुकसान हो रहा है। ईसागढ़ में 677 मिलीमीटर(26.65 इंच) और अशोकनगर में 547 मिलीमीटर(21.53 इंच) बारिश दर्ज की गई है।