अस्पताल में मौजूद महिला के परिजन।
गुना के हड्डी मील क्षेत्र में गुरुवार शाम काे एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को जानकारी मिलने पर शव को वापस लाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।
.
जानकारी के अनुसार, धरनावदा थाना क्षेत्र के खेजरा गांव की रहने वाली उमा पारदी (22) की शादी गुना शहर के हड्डी मील निवासी कृष्णा पारदी से हुई थी। गुरुवार सुबह उसका शव अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार वाले बिना किसी को सूचना दिए शव को खेजरा ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली। कोतवाली और धरनावदा पुलिस की टीम खेजरा पहुंची और शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है)