पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज मनाया जाएगा पर्व – Ashoknagar News

पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज मनाया जाएगा पर्व – Ashoknagar News


अशोकनगर | यादव कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को हरियाली पर्व मनाया जाएगा। पुजारी किशन लाल मिश्रा ने बताया कि यह पर्व सभी युगों में मनाया जाता है। तीर्थ में स्नान करना फलदायी माना गया है। तीर्थ नहीं जा सकें तो घर में गंगाजल डालकर

.

इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्षण योग, गुरु पुष्य योग, शिव वास योग और अमृत सिद्धि योग बनेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी कार्य सफल होते हैं। गुरु पुष्य योग में सभी कर्म किए जा सकते हैं। शिव वास योग में हवन करने से विशेष पुण्य मिलता है। अमृत सिद्धि योग में दान और भोजन अमृत फल देता है। इस वर्ष हरियाली अमावस्या को पूर्णदायक माना गया है। इस दिन पितरों की शांति के लिए हवन, पूजन, दान और स्नान मंदिर में किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी पांच छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे। गो, ब्राह्मण और कन्याओं को भोजन कराना अश्वमेध यज्ञ के समान फलदायी होता है।



Source link